- Hindi News
- शाजापुर के अफसर देखेंगे आंगनवाड़ियों की स्क्रेप बुक
शाजापुर के अफसर देखेंगे आंगनवाड़ियों की स्क्रेप बुक
जिलेकी आंगनवाड़ियों में विभिन्न नवाचार किए गए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नए प्रयोगों को विभिन्न आंगनवाड़ियों में लागू किया गया है। ये प्रयोग सिर्फ बुरहानपुर जिले में किए गए हैं। अब अन्य जिलों के अफसर बुरहानपुर पहुंचकर यहां की आंगनवाड़ियों में नवाचार देखेंगे। इन्हें अपने क्षेत्र में लागू करेंगे। इसके लिए सबसे पहले शाजापुर जिले के अफसरों का दल बुरहानपुर का भ्रमण करेगा। वे आंगनवाड़ियों में बनाई जा रही स्क्रेप बुक और न्यूट्री काॅर्नर का जायजा लेंगे। एकीकृत बाल विकास सेवा अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने बताया 28 फरवरी को शाजापुर जिले से 30 अफसरों का दल बुरहानपुर पहुचेंगा। अफसर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनवाड़ियों का दौरा करेंगे। अफसरों को बुरहानपुर जिले के प्ले स्कूल में परिवर्तित आंगनवाड़ियां, तैयार की जा रही स्क्रेप बुक, न्यूट्री काॅर्नर सहित अन्य नवाचार दिखाए जाएंगे। अफसर इन नए प्रयोगों की समीक्षा करेंगे। जो भी नवाचार उन्हें अच्छा लगेगा उसे अपने जिले में लागू करेंगे। इसके बाद बुरहानपुर से भी अफसरों का दल शाजापुर जाएगा। बुरहानपुर के अफसर शाजापुर की आंगनवाड़ियों में हुए नवाचार को देखेंगे।