पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक से टकराकर बाड़े में घुसा कंटेनर, ड्राइवर क्लीनर घायल

ट्रक से टकराकर बाड़े में घुसा कंटेनर, ड्राइवर-क्लीनर घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईवे की बोलती पहाड़ी के अंधे मोड़ पर ट्रक पलटा

इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर बुधवार रात 1 बजे कंटेनर ने सामने से रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद असंतुलित हुआ कंटेनर पास ही स्थित भैंसों के बाड़े में जा घुसा। हादसे में ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंटेनर की टक्कर से बाड़े में बंधी एक भैंस की मौत हो गई। वहीं एक गाय और एक बछड़ा घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार कंटेनर आरजे-14 जीई-0358 इंदौर से हैदराबाद जा रहा था। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास अंधे मोड़ पर कंटेनर ने सामने से रहे ट्रक एमपी- 09 एमएफ-4614 को टक्कर मार दी। सरकी से भरा ट्रक बुरहानपुर से खंडवा की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद कंटेनर पास स्थित भैंसों के बाड़े में जा घुसा। हादसे में खंडवा जिले के बगमार-टेंभी निवासी ट्रक ड्राइवर गोलू सेलसिंह और कालंका निवासी क्लीनर कालू सीताराम घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पशु पालक वंकार कान्हा ने बताया हादसे में एक भैंस की मौत हुई है। वहीं एक गाय और एक बछड़ा घायल हो गए।

आमने-सामने की टक्कर के बाद असंतुलित होकर बाड़े में घुसा कंटेनर।

बोलती पहाड़ी के अंधे मोड़ में ट्रक पलटा।