लापता युवक का शव कुएं में मिला
शाहपुर|दो दिनसे लापता युवक का शव गांव के पास स्थित खेत के कुएं में मिला। सबसे पहले एक मजदूर ने शव देखा और खेत मालिक को खबर की। खेत मालिक ने इसकी सूचना शाहपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से रस्सी के सहारे जैसे-तैसे शव कुएं से निकाला। युवक की शिनाख्त इच्छापुर निवासी कड़ू चौधरी (26) के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार ग्राम इच्छापुर के पास काशीनाथ महाजन के खेत में काम कर रहे मजदूर ने गुरुवार दोपहर 1 बजे कुए में कड़ू का शव देखा। उसने काशीनाथ महाजन को खबर की। काशीनाथ खेत पहुंचा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिजन ने बताया कड़ू 10 फरवरी से घर से लापता था। कडू के परिवार में प|ी यशोदा और एक साल का बेटा कृष्णा है। वह खेत में मजदूरी सहित अन्य काम करता था। शाहपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मर्ग कायम किया।
आंगनवाड़ीकार्यकर्ताओं की बैठक
बुरहानपुर| जिलाएकीकृत बाल विकास सेवा अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने गुरुवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। श्री खान ने कार्यकर्ताओं से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी आंगनवाड़ियों की जानकारी दी। कमी मिलने पर श्री खान ने उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना की भी समीक्षा की गई।