बुरहानपुर| लालबागके न्यू महालक्ष्मी नगर में गजानन महाराज का प्रगटोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया। दिनेश जुनागढ़े ने बताया गजानन महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। इसके बाद दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं ने भंडारे में बेसन-भाकर की महाप्रसादी पाई।