एसएसबी ग्रुप द्वारा जलसा कराया
बुरहानपुर| बुधवाराके हरीरपुरा गर्ल्स स्कूल के पास एसएसबी ग्रुप द्वारा जलसा कराया। तनवीर रजा बरकाती ने बताया गौसे पाक सैयदना अब्दुल कादीर जिलानी की शिक्षा पर प्रकाश डाला। कर्नाटक से आए हजरत अल्लामा सैय्यद अबदाल हुसैनी साहब ने कहा गौसे पाक ने विद्या प्राप्त करने के लिए दूरदराज का सफर किया। कार्यक्रम की शुरूआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। अध्यक्षता हजरत मुफ्ती मेहबूब आलम साहब ने की। मौलाना अब्दुल्ला फारूकी, कारी शकील आलम, कारी अकील अशरफी, डॉ. सरफराज अत्तारी, युसूफ कादरी भी मौजूद थे।