हफ्तेभर के काम की समीक्षा
बुरहानपुर| नगरनिगम में गुरुवार शाम 4 बजे से महापौर अनिल भोसले ने शहर के सफाई सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। महापौर ने हफ्ते भर किए कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की। साथ ही अगले हफ्ते की कार्ययोजना तैयार की गई। महापौर श्री भोसले ने बताया शहर के 48 वार्डों को आठ सेक्टर में बांटा गया है। अब हर गुरुवार सफाई सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली जाएगी।