मोड़ पर रोड पथरीला, लोग परेशान
बुरहानपुर|सिंधीबस्ती सेरावेर रोड के मोड़ पर रोड उबड़खाबड़ हो गया है। यहां दुरूस्तीकरण के नाम पर मिट्टी, पत्थर डाल दिए गए हैं। इससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। बदहाल रोड के एक तरफ बड़े पत्थर पड़े हैं। वहीं बीच में पुलिस ने डिवाइडर लगा रखे हैं। इस कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत झेलना पड़ रही है। लोगों ने रोड पर डामरीकरण की मांग की है।