बुरहानपुर| मंगलवाररात चली आंधी-बारिश से जिलेभर में फसलें तबाह हुई है। सबसे अधिक नुकसान गेहूं फसल को हुआ है। कृषि और राजस्व विभाग के अफसर बुधवार से सर्वे कर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को भी नुकसान का जायजा लिया। सर्वे शुक्रवार तक चलेगा।