जांच के लिए भोपाल भेजा रूपाली का विसरा
बुरहानपुर|भाजपा मंडलअध्यक्ष मुकेश शाह के छोटे भाई निलेश शाह की प|ी रूपाली की मौत के चौथे दिन भी पुलिस जांच में जुटी रही। पुलिस ने रूपाली का विसरा और पैर की हड्डी जांच के लिए भोपाल की लैब भेजी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने बताया पुलिस ने बुधवार दोपहर रूपाली की मां सविता, भाई धीरज, बहन अंजू और पति निलेश के बयान दर्ज किए। उन्होंने बयान में मौत को लेकर कोई संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूपाली की मौत डूबने से होना बताई गई है। वहीं रूपाली की मौत के चौथे दिन भी शहर में तरह-तरह की चर्चा चलती रही। पुलिस जांच में जुटी रही। एएसपी भगवतसिंह बिरदे ने बताया रूपाली का विसरा और हड्डी जांच के लिए भेजी है। मामले में अभी जांच-पड़ताल चल रही है।