पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं के कनेक्शन से आदिवासी सहायक आयुक्त ऑफिस में जल रही बिजली

जिपं के कनेक्शन से आदिवासी सहायक आयुक्त ऑफिस में जल रही बिजली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहम्मदपुरास्थित आदिवासी सहायक आयुक्त ऑफिस में जिला पंचायत से कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। यहां आदिवासी सहायक आयुक्त ऑफिस के लिए नया भवन बन गया है। करीब महीनेभर पहले लालबाग रोड से आदिवासी सहायक आयुक्त कार्यालय इस नए भवन में शिफ्ट हुआ है लेकिन आज तक यहां बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। बाजू में स्थित जिला पंचायत ऑफिस से बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया है।

आदिवासी सहायक आयुक्त कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद कुछ दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ा। इस पर जिला पंचायत कार्यालय से बिजली कनेक्शन जोड़ा गया। मेनलाइन सहायक आदिवासी आयुक्त कार्यालय में नहीं डाली गई है। यहां ट्रांसफार्मर लगाया गया है लेकिन लाइन शिफ्टिंग चलने के कारण कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। आदिवासी सहायक आयुक्त अजीत श्रीवास्तव ने कहा ट्रांसफार्मर चालू नहीं होने से जिला पंचायत से कनेक्शन जोड़ा है। लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही ट्रांसफार्मर चालू हो जाएगा। इसके बाद ऑफिस में कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

आदिवासी सहायक आयुक्त कार्यालय।