पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक भवन में चल रहा स्कूल, उपस्वास्थ्य केंद्र

सामुदायिक भवन में चल रहा स्कूल, उपस्वास्थ्य केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके दौलतपुरा में सामुदायिक भवन सुविधाएं नहीं होने के कारण अनुपयोगी साबित हो रहा है। क्षेत्र के लोग इसका फायदा नहीं ले पा रहे हैं। यही कारण है कि यहां उपस्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्कूल लगाया जा रहा है। 10 लाख रुपए से तीन साल पहले सामुदायिक भवन बनाया गया था लेकिन अफसरों की लापरवाही के कारण यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटाई गईं। सामुदायिक भवन का उपयोग नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं।

दौलतपुरा में सामुदायिक भवन आदिम जाति कल्याण विभाग ने आरईएस विभाग के माध्यम से बनवाया था। निर्माण के बाद आरईएस विभाग ने आदिम जाति कल्याण विभाग को जानकारी दी थी कि यहां बिजली, पानी सहित सभी सुविधाएं हैं। इसके बाद आदिम जाति कल्याण विभाग ने भवन को नगर निगम को हैंडओवर करना चाहा। लेकिन यहां बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं नहीं होने के कारण नगर निगम ने इसे लेने से इनकार कर दिया। इस कारण सामुदायिक भवन लोगों को उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है।

सामुदायिक भवन में सुविधाएं नहीं होने के कारण यहां लगाए जा रहे स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ भी परेशान हो रहा है। पार्षद शिवकुमार पासी ने बताया वार्ड की जनसंख्या चार हजार है। भवन में सुविधाएं नहीं होने के कारण नगर निगम ने इसकाे हैंडओवर नहीं किया है। इसको लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग और निगम से शिकायत की है। स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी यहां जरूरी सुविधाओं की जरूरत पड़ रही है। सामुदायिक भवन के लिए नहीं तो कम से कम स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र को देखते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाना चाहिए।

सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य केंद्र चलाया जा रहा है।

सामुदायिक भवन में लगी शाला में बच्चों को पढाया जा रहा है।