पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब बिक्री बंद कराने सड़क पर उतरे रहवासी

अवैध शराब बिक्री बंद कराने सड़क पर उतरे रहवासी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागझिरी वार्ड के लोगों ने शराब के विरोध में कलेक्टोरेट पहुंचकर नारेबाजी की।

सिटी रिपोर्टर|बुरहानपुर

नागझिरीवार्ड में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर 50 से अधिक महिला-पुरुष गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे कलेक्टोरेट पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की। करीब 15 मिनट तक गुस्सा जाहिर करने के बाद उन्होंने कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया के नाम अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने अपर कलेक्टर से कहा वार्ड में अवैध शराब की बिक्री बंद कराओ। नहीं तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

वार्ड के धर्मेंद्र भारद्वाज, योगेश नरवरिया, शीला भारद्वाज, लीलाबाई ने बताया वार्ड में अवैध शराब बेची जा रही है। शराबी नशे में आए दिन विवाद कर रहे हैं। इससे लोगों का वार्ड में रहना मुश्किल हो गया है। शराबी युवतियों, महिलाआें के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। विरोध करने पर शराब बेचने वाले मारपीट कर रहे हैं। वार्ड के युवाओं पर भी गलत असर पड़ रहा है। वार्डवासियों ने शराब बेचने वाली लक्ष्मीबाई, ईश्वर चौहान, राजेश चौहान, मिथुन, गणेश, दिनेश, संतोष पर तलवार, लट्ठ से मारपीट करने का आरोप लगाया।

लट्ठलेकर महिलाएं उतर आईं थी सड़कों पर

बुधवाररात शहर के नागझिरी क्षेत्र में कच्ची शराब पकड़वाने पर दो पक्ष भिड़ गए थे। दोनों ओर से जमकर लट्ठ और पत्थर चले। महिलाएं भी हाथों में लट्ठ लेकर सड़कों पर उतर आई थीं। अवैध शराब बिक्री को लेकर रहवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर, सीएसपी सहित गणपति नाका थाना में शिकायत की थी। इस पर बुधवार शाम 4 बजे आबकारी विभाग का अमला पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंचा। क्षेत्र के युवाओं ने घर-घर से कच्ची शराब जब्त कराई। इस पर शराब बेचने वालों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें प्रकाश सुभाष भारद्वाज, जीतू प्रकाश, डोंगरदास पर्चा सहित एक महिला घायल हो गई थी।

दोनोंपक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मारपीटमामले में गणपति नाका थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें संदीप सुभाष, आकाश सुभाष, रामा रंधा, संतोष गुलाब, दिनेश लखन, नितिन बंशी, ईश्वर गुलाब शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।