- Hindi News
- बसाड़ में प्राचार्य अनुपस्थित मिलीं, नोटिस दिया
बसाड़ में प्राचार्य अनुपस्थित मिलीं, नोटिस दिया
बुरहानपुर|जिला शिक्षाअधिकारी आरएल उपाध्याय ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का दौरा किया। स्कूलाें में पढ़ाई के स्तर, सेल्फ स्टडी क्लास, शिक्षक-विद्यार्थियों की उपस्थिति और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बसाड़ हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य आभा मेश्राम अनुपस्थित मिलीं। डीईओ ने स्कूल की सूचना पंजी पर ही प्राचार्य को नोटिस जारी कर दिया। डीईओ आरएल उपाध्याय सुबह 10.30 बजे बसाड़ गांव पहुंचे। यहां प्राचार्य के अनुपस्थित मिलने पर मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। माध्यमिक स्कूल निम्ना, चांदनी, सीवल, गोराड़िया और दूधिया का निरीक्षण किया। मॉडल स्कूल देड़तलाई, नयाखेड़ा, दर्यापुर के स्कूल भी जांचे। डीईओ ने बताया निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के स्कूलों में शाम 4 से 5 बजे तक लगाई जाने वाली सेल्फ स्टडी क्लास का निरीक्षण करना था।