- Hindi News
- रीछ के हमले से दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
रीछ के हमले से दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
रीछ के हमले से दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
बुरहानपुर|खेत मेंकाम रहे दो युवकों पर रीछ ने हमला कर दिया। रीछ को देखकर दोनों युवक घबरा गए। उन्होंने शोर मचाकर भागने की कोशिश की। लेकिन रीछ ने मुंह में दोनों के पैर पकड़ लिए। इस कारण युवक भाग नहीं सके। शोर सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद किसान मौके की ओर दौड़े। उन्होंने किसी तरह रीछ को भगाकर युवकों को बचाया। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर ग्राम संग्रामपुर की है। फोफनार निवासी राजेश प्रकाश गुर्जर और संग्रामपुर निवासी राजू काशीराम खेत में काम रहे थे। इस दौरान कहीं से रीछ पहुंच गया। उसने दोनों पर हमला कर दिया। राजेश और राजू संभलते इससे पहले रीछ ने उनका एक-एक पैर मुंह में दबोच लिया। बाद में किसानों ने रीछ को भगाकर दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।