- Hindi News
- तारीख से दो दिन पहले ही ले ली परीक्षा, आक्रोश
तारीख से दो दिन पहले ही ले ली परीक्षा, आक्रोश
परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों ने आक्रोश जताया।
मप्र राज्य ओपन परीक्षा को लेकर जताया विरोध
एजुकेशनरिपोर्टर| बुरहानपुर
तयतारीख से दो दिन पहले परीक्षा ले ली जाने के कारण मंगलवार को करीब 10 विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए। इसको लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मप्र राज्य ओपन परीक्षा को लेकर विरोध जताया। विद्यार्थियों ने कहा हमें बताई गई तारीख से दो दिन पहले परीक्षा ले ली गई। इसकी सूचना भी हमको नहीं दी गई। इस कारण हम परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। यह अफसरों की हठधर्मिता और मनमानी है।
मप्र राज्य ओपन परीक्षा के तहत सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में दो दिन पहले ही गृह विज्ञान विषय का प्रैक्टिकल ले लिया गया। मंगलवार को तय तारीख पर कक्षा 12वीं के स्वाध्यायी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। उन्हें पता चला कि प्रैक्टिकल रविवार को ही हो चुका है। इस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर विद्यार्थियों ने विरोध जताया।
शेखपुरा से आई बिंदिया पूनमचंद ने कहा गृह विज्ञान विषय का प्रैक्टिकल 8 फरवरी को होना था। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने किसी कारण से तारीख बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी। बिना सूचना के स्कूल प्रबंधन ने रविवार को प्रैक्टिकल करा दिया। मंगलवार सुबह 10 बजे जब विद्यार्थी प्रैक्टिकल देने पहुंचे। तब पता चला कि प्रैक्टिकल तो पहले ही हो चुका है। विद्यार्थी प्राचार्य वीएन महाजन से मिले। प्राचार्य ने कहा प्रायोगिक सामग्री नहीं आने से 8 फरवरी को प्रैक्टिकल नहीं कराया। इसके बाद हुई परीक्षा में 150 विद्यार्थी शामिल हुए। तारीख बदलने की सूचना बोर्ड पर चस्पा की गई। परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों में नोइन शेख, ममता आमले, बिंदिया पूनमंचद, प्रिया मोरे, मीरा आखंड़े, वीरेंद्र कैलाश सहित अन्य विद्यार्थी शामिल हैं।
^विद्यार्थियोंको संपर्क बनाकर रखना चाहिए था। परीक्षा में तय तारीख पर नहीं आए यह उनकी गलती है। अब कुछ नहीं हो सकता। उनकी अनुपस्थिति दर्ज की है।- राकेशश्रीवास्तव, प्रभारी मप्र राज्य ओपन स्कूल