- Hindi News
- देह व्यापार के आरोप में दो महिला, दो युवक गिरफ्तार
देह व्यापार के आरोप में दो महिला, दो युवक गिरफ्तार
देहव्यापार के आरोप में निर्भया टीम और शिकारपुरा थाना पुलिस ने दो महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला, उसका बेटा, एक अन्य महिला और ग्राहक शामिल है। देह व्यापार को लेकर शिकारपुरा क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे कार्रवाई की। यहां से चारों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
जानकारी अनुसार क्षेत्र के लोगों ने शिकारपुरा में कश्मीरा टेक्सटाइल्स के पीछे रहने वाली एक महिला द्वारा सैक्स रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस से की। इस पर दोपहर 2 बजे निर्भया टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। बताते हैं यहां महिला 2008 से अपने घर पर सैक्स रैकेट चला रही थी। वह बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलवाती थी। मंगलवार को एक महिला को उसके घर में घुसते देख लोगों ने निर्भया टीम को खबर दी। पुलिस ने यहां से सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला सहित एक अन्य महिला, ग्राहक अतीक लतीफ और रैकेट चलाने वाली महिला के बेटे को गिरफ्तार किया।