पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूबने से हुई भाजपा मंडल अध्यक्ष की बहू की मौत

डूबने से हुई भाजपा मंडल अध्यक्ष की बहू की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह बात डॉक्टरों ने कही, पुलिस को सौंपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

क्राइमरिपोर्टर| बुरहानपुर

भाजपामंडल अध्यक्ष मुकेश शाह की बहू रूपाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डॉक्टरों ने पुलिस को सौंप दी है। इसमें उसकी मौत का कारण पानी में डूबने से बताया है। हालांकि रूपाली के गले और शरीर पर खरोंचों के निशान भी मिले हैं। पुलिस का कहना है नदी में गिरने के दौरान भी खरोंच लग सकती है। शिकारपुरा थाना पुलिस मर्ग कायम पर मामले की जांच कर रही है।

सोमवार सुबह 7 बजे पुराने पुल से करीब 250 फीट दूर ताप्ती नदी में रूपाली का शव मिला था। जिला अस्पताल में 10 बजे डॉ. टीनू पांडे, डॉ. यामिनी भूषण शास्त्री और डॉ. एसआई हक की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। मंगलवार को डॉक्टरों ने पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी। इसमें रूपाली की मौत पानी में डूबने से होना बताया गया। शरीर पर मिले खरोंच के निशान को लेकर एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने कहा गिरने से भी खरोंच लग सकती है। डाॅक्टरों ने इससे किसी तरह की इंजुरी नहीं होने की बात लिखी है। मामले की जांच कर रहे हैं। रूपाली की मां सरोज, भाई धीरज, मामा राजेश कोरावाला सहित सभी परिजन अब तक सदमे में हैं। रूपाली की मौत को लेकर उन्होंने अब तक कुछ नहीं कहा है। मायके और ससुराल वालों के बयान के बाद ही पुलिस की जांच को दिशा मिल सकती है।