बुरहानपुर| दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत पर शहर में भी कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। गांधी चौक और कमल तिराहा पर आतिशबाजी की गई। बुधवार दोपहर 3.30 बजे से सिंधीपुरा स्थित पाटीदार कॉलोनी से विजय जुलूस निकाला जाएगा। जिला संयोजक शांतनु पाटीदार ने कहा यह जीत ऐतिहासिक जीत है।