पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता पाठ कुरान के बीच बापू को याद िकया

गीता पाठ कुरान के बीच बापू को याद िकया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताप्तीनदी के सतियारा घाट पर मंगलवार को गीता पाठ के साथ ही कुरान की आयतों के बीच बापू को याद किया गया। यहां महात्मा गांधी के अस्थि विसर्जन स्थल पर नगर निगम ने कार्यक्रम कराया। निगमायुक्त सुरेश रेवाल, सभी पार्षद, एमआईसी सदस्यों ने प्रार्थना कर बापू के चित्र पर पुष्प अिर्पत किए। दीप प्रज्जवलित किया। नगर निगम द्वारा यहां 12 फरवरी तक रामधुन के साथ सर्व धर्म प्रार्थना सभा कराई जाएगी।

निगमायुक्त सुरेश रेवाल ने ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ पंक्तियां गुनगुनाईं। एमआईसी सदस्य चिंतामन महाजन ने कहा बापू जो कहते थे वह करते थे। पूर्व निगमाध्यम गौरी शर्मा ने कहा महात्मा गांधी के अधूरे कार्य हम सबको मिलकर पूरे करना हैं। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रूद्रेश्वर एंडोले, विनोद पाटील, अनीसउद्दीन, विट्ठल खोसे, पार्षद सुभाष जाधव, पार्षद पति मुकेश चौहान, रामप्रकाश अग्रवाल मौजूद थे।

सतियारा घाट पर महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।