- Hindi News
- पुलिस जवानों को बताई ग्लोक पिस्टल और इंसाॅस रायफल की बारीकियां
पुलिस जवानों को बताई ग्लोक पिस्टल और इंसाॅस रायफल की बारीकियां
बुरहानपुर | सिटीकोतवाली में मंगलवार को पुलिस जवानों को ग्लोक पिस्टल और इंसॉस रायफल की बारीकियां बताईं गईं। पुलिस मुख्यालय भोपाल से आए प्रशिक्षक एएसआई गुलाबसिंह चौहान ने कहा ग्लोक पिस्टल अाॅस्ट्रेलिया की है। यह 360 मीटर दूर तक गोली दाग सकती है। ग्लोक पिस्टल दो प्रकार की है। पहली 9/19 और दूसरी 9/17 पिस्टल। पुलिस अफसर-जवान पहली बार इसका उपयोग करेंगे। 8 फरवरी से चल रहा प्रशिक्षण मंगलवार को खत्म हुआ। इसमें भोपाल मुख्यालय के एएसआई गुलाबसिंह चौहान और प्रधान आरक्षक महेशकुमार राठी ने प्रशिक्षण दिया। एएसआई गुलाबसिंह चौहान ने कहा इंसाॅस रायफल सेना के जवान इस्तेमाल करते हैं। यह रायफल 400 मीटर दूर तक एक मिनट में 650 गोलियां दागती हैं। इसमें 20 राउंड की क्षमता होती है। खाली मेग्जीन की रायफल का वजन 3 किलो 625 ग्राम होता है। मेग्जीन लगाने पर इसका वजन 4 किलो 10 ग्राम हो जाता है। कोतवाली में 15 से अिधक अफसर-जवानों को इन हथियारों की बारीकियां बताईं गईं।
सिटी कोतवाली में दो नई वेपंस का प्रशिक्षण हुआ