पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न स्पर्धा में हुनर दिखा रहे एक हजार से अधिक विद्यार्थी

विभिन्न स्पर्धा में हुनर दिखा रहे एक हजार से अधिक विद्यार्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झिरीस्थित प्रोफेसर बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एंड टेक्नीकल साइंसेस में कार्निवल मनाया जा रहा है। 7 से 14 फरवरी तक चलने वाले कार्निवल में नर्सिंग, विज्ञान, पैरामेडिकल, आर्ट्स, कामर्स, प्रबंधन विभाग के एक हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न स्पर्धाओं में हुनर दिखा रहे हैं। संस्था उपाध्यक्ष राखी मिश्रा ने बताया विद्यार्थी चार समूह मेग्निफिक्स, सोलीटेयर, फिजंट और पेलीकन्स का प्रतिनिधित्व करते हुए मेंहदी, सलाद डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, डिश मेकिंग, हस्त कला प्रदर्शनी, शतरंज, क्रिकेट, बेडमिंटन, कबड्‌डी, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, आनंद मेले में शिरकत करेंगे।

संस्था के जनसंपर्क अधिकारी विशाल गोजरे ने बताया बिम्ट्स परिसर में कराए जा रहे कार्निवल के अंतिम दिन बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की सातवीं ‘लैम्प लाइटिंग’ के साथ शपथ विधि समारोह होगा। अध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिव अनिल जैन ने संस्था के विद्यार्थी टेलेंट हंट में नृत्य, गीत, संगीत, मिमिक्री, ड्रामा की प्रस्तुति देंगे।

विद्यार्थी शतरंज सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।