पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम को रिमझिम, रात में झमाझम

शाम को रिमझिम, रात में झमाझम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर में शाम को 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई।

सिटी रिपोर्टर |बुरहानपुर

शहरसहित जिले भर में मंगलवार दिन भर बादलों की लुका-छुपी चलती रही। शहर में शाम करीब 6 बजे रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद ठंडी हवा चलती रही। रात करीब 10.30 बजे से गरज के साथ बादल जमकर बरसे। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। कचरा जमा होने से कई जगह नालियां चोक हो गईं। जोरदार गरज के साथ बिजली चमकने से लोग सहम गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक शहर के कई हिस्सों में बिजली भी बंद रही। इस कारण लोग परेशान हुए।

15मिनट रिमझिम बारिश

शाहपुर| नगरसहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह 9 बजे से करीब 15 मिनट रिमझिम बारिश हुई। इससे फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला।

गरजके साथ तेज बारिश

देड़तलाई| क्षेत्रमें मंगलवार रात करीब 11.30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई। बादल गरजने के साथ जोरदार बिजली भी चमकी। इससे लोग सहम गए। तेज बारिश के कारण किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। उन्हें इससे नुकसान होने का अंदेशा है।

आधेघंटे तेज बारिश

नेपानगर| नगरमें रात 10.30 बजे से तेज हवाएं चली। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। दिन में लोगों ने उमस महसूस की। रात को बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के दौरान दो से तीन बार बिजली बंद चालू हुई।

दिनभरचलती रही बादलों की लुकाछुपी, चिंता बढ़ी

निंबोला| निंबोलाक्षेत्र में सोमवार रात 8.30 बजे से हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मंगलवार अलसुबह 3 बजे से रिमझिम बारिश हुई। असीरगढ़, दहीनाला, पांधार सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। क्षेत्र में मंगलवार दिन भर बादलाें की लुका-छिपी चलती रही। मौसम का मिजाज देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है बादल छाने के कारण ठंड कम हुई है। इसका गेहूं सहित रबी की अन्य फसल पर बुरा असर पड़ेगा। बारिश से भी फसलों को नुकसान होगा। मौसम को देखते हुए किसान फसलों की देखरेख में जुटे हैं। उन्हें मौसम खुलने का इंतजार है।