100 मरीजों का होगा ऑपरेशन
बुरहानपुर|लायनेस क्लबद्वारा मंगलवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. केपी श्रोती, डॉ. रमेश सोमानी ने 227 मरीजों की जांच की गई। 100 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। रीजन चेयरमैन एचएल शर्मा, बसंती जैन, सुभद्रा श्राफ, मीना चौहान, रजनी गट्टानी, शमीम आजाद, कुलसुम मोधापी, विमला तिवारी, कोषाध्यक्ष आशा तिवारी, उषा अग्रवाल मौजूद थीं।