सांसद कार्यालय में बैठक हुई
बुरहानपुर| संजयनगर स्थित सांसद कार्यालय में मंगलवार दोपहर 2 बजे से सदस्यता अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाने को लेकर बैठक हुई। जिला सदस्यता प्रभारी उमेश शाह, जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ ने कार्यकर्ताओं को जरूरी जानकारी दी। विधानसभा प्रभारी जगदीश कपूर, रतिलाल चिल्लात्रे को नियुक्त किया गया।