आज फूकेंगे बिलाल भुट्टो का पुतला
आज फूकेंगे बिलाल भुट्टो का पुतला
बुरहानपुर. लालबागहिंदू सेवा समिति द्वारा रविवार को सागर टावर चौराहा पर पाकिस्तान के बिलाल भुट्टो का पुतला फूंका जाएगा। समिति अध्यक्ष संतोष पवार ने बताया पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलाल ने शनिवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान में कहा पूरा कश्मीर ले लेंगे। हिंदुस्तान को कश्मीर का एक इंच भी नहीं देंगे। समिति सचिव मनीष श्रीवास ने कहा किसी नेता को इस तरह के विवादित बयान नहीं देना चाहिए।