पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार में सड़े फल सब्जी देखे, जब्त कर फिंकवाए

बाजार में सड़े फल-सब्जी देखे, जब्त कर फिंकवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजार में चाय पीते हुए निगम के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी की नजर बिक रही सब्जी और फलों पर पड़ी। चाय पीने के बाद अफसर सीधे सब्जियों के ठेले पर पहुंचे। उन्होंने व्यवसायियों से सब्जी को लेकर पूछताछ की। जांच करने पर सब्जी सड़ी-गली पाई गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी वीरेंद्र पयासी ने विभागीय अमले को मौके पर बुलाया सड़े-गले फल-सब्जी जब्त किए। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जब्त किए गए फल-सब्जी फिंकवा दिए।

स्वास्थ्य विभाग प्रभारी वीरेंद्र पयासी ने बताया कार्रवाई में 45 किलाे सब्जी जब्त की गई। 5 किलो पालक, 5 किलो दूधिया, 200 केले सहित अन्य सामग्री जब्त की। इसे फिंकवा दिया। व्यवसायियों को हिदायत दी कि वे सड़े-गले फल-सब्जी नहीं बेचें। ऐसा करते पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अन्य अफसर-कर्मी भी मौजूद थे।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग प्रभारी वीरेंद्र पयासी ने सड़ी, गली सब्जियां जब्त कर ली।