- Hindi News
- रोड बनाने सुबह से पहुंच गए कर्मचारी, मुरम से किया भराव
रोड बनाने सुबह से पहुंच गए कर्मचारी, मुरम से किया भराव
ताप्ती अस्पताल से लोधीपुरा तक रुका रोड निर्माण का काम शनिवार सुबह शुरू हो गया। सुबह 9 बजे कर्मचारी लोधीपुरा में रोड का काम आगे बढ़ाने पहुंचे। पहले यहां से कीचड़ हटाया गया। रास्ते को समतल किया। इसके बाद यहां करीब 50 ट्राॅली मुरम डाला गया। मजदूरों ने कुदाली, फावड़ों से कीचड़ साफ कर रोड समतल किया। सुबह से शुरू हुआ काम देर शाम तक चला। शुक्रवार को लोधीपुरा में रोड पर घुटनों तक कीचड़ हो जाने से लोगों ने आक्रोश जताया था। पिछले कई महीनाें से रोड निर्माण बंद था। इसको लेकर शनिवार को भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद यहां काम शुरू हुआ।
ट्राली से मुरम डालकर गड्ढों का भराव किया गया।