- Hindi News
- मतगणना स्थल के लिए नेहरू मांटेसरी स्कूल का निरीक्षण
मतगणना स्थल के लिए नेहरू मांटेसरी स्कूल का निरीक्षण
बुरहानपुर. शनिवारशाम 6 बजे प्रशासनिक अफसरों ने मतगणना स्थल के लिए लालबाग रोड स्थित नेहरू मांटेसरी स्कूल का निरीक्षण किया। संभवत: नवंबर में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होना है। इसकी तैयारी को लेकर एडीएम और उपनिर्वाचन अधिकारी प्रकाश रेवाल अफसरों के साथ नेहरू मांटेसरी स्कूल पहुंचे। उन्होंने यहां ईवीएम सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम देखा। मतगणना स्थल, मीडिया कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, पर्यवेक्षक कक्ष और परिसर में पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिपं सीईओ सुरेश्वर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े, निगमायुक्त सुरेश रेवाल मौजूद थे।