पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सस्ती लोकप्रियता जुटाने में लगे कांग्रेसी : भोसले

सस्ती लोकप्रियता जुटाने में लगे कांग्रेसी : भोसले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सस्ती लोकप्रियता जुटाने में लगे कांग्रेसी : भोसले

बुरहानपुर.भाजपाशासित नगर निगम बुरहानपुर द्वारा नगर के सभी वार्डों में सौंदर्यीकरण सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं जा रहीं हैं। करीब पांच साल पहले मेेरे वार्ड के गोटी मोहल्ले में सीमेंट ब्लॉक लगाए गए थे। यहां 97 हजार रुपए की लागत से नाली बनाने के लिए ब्लॉक उखाड़े गए। यहां काम जारी है। इस कारण ब्लॉक ऊपर ही रखें हैं। नाली बनने के बाद इन्हें यथावत लगा दिया जाएगा। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए कांग्रेसी गलतबयानी कर रहे हैं। नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष और डाकवाड़ी पार्षद अनिल भोसले ने यह बात कही। उन्होंने कहा आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेसी इस तरह का झूठा प्रचार कर रहे हैं।

कर्मचारीसंघ का धरना कल

बुरहानपुर.भोपालके शाहजहांनी पार्क में सोमवार को मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन होगा। इसमें जिले से भी कर्मचारी शामिल होंगे। संघ जिला सचिव अनिलकुमार जायसवाल, संभागीय उपाध्यक्ष कृष्णा चौहान, जितेंद्र यादव, संजय चौधरी, प्रवीण देवकर, सुशीला वारूले, आसिफ पिंजारी, अशोक पटेल, नरेंद्र बनोरिया, हरीश जोशी, शहनाज अंसारी, ममता ठाकुर, प्रमिला सगरे सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्यों ने कर्मचारियों से धरने में शामिल होने का अनुरोध किया है।