पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 तक निपटा लें दावे आपत्तियां

15 तक निपटा लें दावे-आपत्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 तक निपटा लें दावे-आपत्तियां

बुरहानपुर.संयुक्तजिला कार्यालय सभाकक्ष में शनिवार दोपहर 3.30 बजे से नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अफसरों की बैठक हुई। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने बैठक की अध्यक्षता की। कलेक्टर ने अफसरों से कहा 15 अक्टूबर दावे-आपत्ति का अंतिम दिन है। इससे पहले सभी काम निपटा लें। दावे-आपत्ति के काम में सावधानी बरतें। बैठक में अपर कलेक्टर और उपनिर्वाचन अधिकारी प्रकाश रेवाल, जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह, डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े, एसडीएम केआर बड़ोले, नेपानगर एसडीएम सूरज नागर, तहसीलदार अजीत श्रीवास्तव, जनपद सीईओ राकेश शर्मा मौजूद थे।

बालिकाके शव का हुआ पीएम

बुरहानपुर.खकनारथाना क्षेत्र के रगई गांव के पास खड़की तालाब में शुक्रवार शाम माया काशीराम (2) की डूबने से मौत हो गई थी। माया तालाब में खेलते-खेलते गिर गई थी। देर शाम उसका शव तालाब से निकाला गया। शनिवार सुबह खकनार के अस्पताल में उसका पीएम किया गया। दोपहर बाद परिजन ने उसका अंतिम संस्कार किया।