पटवारी संघ की चर्चा आज
पटवारी संघ की चर्चा आज
बुरहानपुर. लंबितमांगों को लेकर जिला पटवारी संघ की रास्तीपुरा स्थित तुलसी भवन में रविवार दोपहर 12 बजे बैठक होगी। जिलाध्यक्ष प्रहलाद चौधरी ने बताया हर पटवारी की समस्या सुनी जाएगी। इसके अलावा लंबित मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी मांगों और समस्याओं को एकत्र किया जाएगा। निराकरण के लिए सोमवार को संघ का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया को ज्ञापन सौंपेगा।