- Hindi News
- बुरहानपुर. मूक बधिरविद्यार्थियों की दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए शासन से
बुरहानपुर. मूक-बधिरविद्यार्थियों की दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए शासन से
बुरहानपुर. मूक-बधिरविद्यार्थियों की दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए शासन से भेजी गई सामग्री भीगकर पूरी तरह सड़ गई है। जनपद पंचायत के एक कमरे में पड़ी यह सामग्री खराब हो गई है। लेकिन इसे विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचाया गया। कमरे का दरवाजा खोलने पर यह सड़ चुकी सामग्री दिखाई दी। इसे लेकर जिम्मेदार अफसरों ने जमकर लापरवाही बरती है। मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए आई सामग्री कमरे में रखने के बाद कभी इसका ताला ही नहीं खोला गया। बारिश के कारण यह सामग्री भीगकर पूरी तरह खराब हो गई। जिन बॉक्स में सामग्री पैक थी वह भी पानी के कारण सड़ गए हैं।
मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए आई सामग्री भीगकर हो गई खराब