पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि विभाग अफसरों ने देखी कीटनाशक से जली फसल

कृषि विभाग अफसरों ने देखी कीटनाशक से जली फसल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम शंकरपुरा के खेत में दवा छिड़काव से जली कपास फसल देखने शनिवार को कृषि विभाग के अफसर खेत पहुंचे। उन्होंने किसान पीरंदिया नानसिंग के खेत में छह एकड़ में लगी कपास फसल का मुआयना किया। उन्होंने किसान से चर्चा भी की। दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे अफसरों ने खेत में पाया कि दवा के छिड़काव के बाद से पौधे जल रहे हैं। अधिकांश फसल खराब हो चुकी है। इससे किसान को नुकसान हुआ है। अफसरों ने किसान पीरंदिया से कहा चिंता मत करो। दवा बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बुरहानपुर के डॉ. जगन्नाथ पाठक, कृषि उप संचालक मनोहरसिंह देवके, आरएस निगवाल, सुरेश मुबेल, सुरसिंह मोरे मौजूद थे।

जानकारी अुनसार ग्राम मानमोड़िया निवासी किसान पीरंदिया ने छह एकड़ में लगी कपास फसल पर दवा का छिड़काव किया था। इसके 24 घंटे बाद ही पौधे जल गए। शुक्रवार दोपहर तक करीब सभी पौधे मुरझा गए थे। इससे फसल पूरी तरह खराब हो गई। पीरंदिया ने बताया उसने दवा बुरहानपुर की एक दुकान से खरीदी थी। उसने अफसरों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खेती किसानी : कीटनाशक छिड़काव से जली थी शंकरपुरा के किसान की कपास फसल

कृषि विभाग अफसरों ने निरीक्षण किया।