4 बैल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
4 बैल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
निंबोला.बैलचोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार सुबह निंबोला थाना धुलकोट चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धुलकोट चौकी लाई। यहां पूछताछ में दोनों ने बैल चुराना कबूला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को शुक्रवार दोपहर बुरहानपुर लाकर कोर्ट में पेश किया। यहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उनसे बैल चोरी की अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी। धुलकोट पुलिस चौकी प्रभारी लियाकत मंसूर अली ने बताया मुखबीर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर छुपे हैं। दल ने शनिवार सुबह दोनों के घर दबिश दी। यहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में बसाली-गढ़ताल निवासी राजू भांगड़ा रोहणी निवासी सुरेश भुवानसिंह तड़वी शामिल है। आरोपियों ने 30 अगस्त को बैल चुराए थे। गिरफ्तार करने वाले दल में निंबोला थाना टीआई अमितसिंह जादौन, धुलकोट चौकी प्रभारी लियाकत मंसूर अली, आरक्षक जितेंद्र सकवार और गजन यादव शामिल थे।
बैल चोरी के दोनों आरोपी।