सेवासदन कॉलेज विजयी
सेवासदन कॉलेज विजयी
बुरहानपुर| जिलास्तरीय वालीबाल स्पर्धा में सेवासदन कॉलेज ने जीत हासिल की। गुरुवार को खिलाड़ियों का कॉलेज में सम्मान किया गया। सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्रसिंह ने कहा एक अच्छे खिलाड़ी की खेल भावना के कारण उसका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। साथ ही हर क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का उत्थान होता है। ऐसे खिलाड़ी जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं।