पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंदा गोविंदा के जयकारे गूंजे

गोविंदा-गोविंदा के जयकारे गूंजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदा-गोविंदा के जयकारे गूंजे

बुरहानपुर|पुण्याह वाचनके साथ महाजनापेठ स्थित मंदिर से गुरुवार को बालाजी महाराज की रथयात्रा शुरू हुई। ढपलों की थाप पर लेझिम खेलकर श्रद्धालुओं ने श्रीजी की घर-घर अगुवानी की। श्रद्धालुओं ने माथे पर चंदन तिलक लगाकर मन में भक्ति लिए शहर की सड़कों पर श्रीजी का रथ खींचा। गोविंदा-गोविंदा के जयकारों से शहर के प्रमुख मार्ग गूंज उठे। गुरुवार रात श्रीजी का मंदिर में पूजन किया गया। रात 9 बजे श्रीजी की रथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रीजी का रथ महाजनापेठ मंदिर से पांडूमल चौराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक, शाह बाजार क्षेत्र में निकला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारकर आशीष लिया। आशीर्वाद स्वरूप बच्चों को पंडितों ने श्रीजी का हार पहनाया। देर रात तक शहर में श्री बालाजी के दर्शन-पूजन का सिलसिला चला। पांडूमल चौराहा से होता हुआ रथ महाजनापेठ स्थित मंदिर पहुंचा। पंडित मोहन काशीनाथ बालाजीवाले ने बताया शुक्रवार रात 9 बजे रथ निकाला जाएगा। महाजनापेठ मंदिर से पांडूमल चौराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक, शाह बाजार क्षेत्र होता हुआ रथ पुन: मंदिर पहुंचेगा।