दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
बुरहानपुर | ग्रामतुरकगुराड़ा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। शासकीय हाईस्कूल में विद्यार्थियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित भाषण, गीत, निबंध, रंगोली स्पर्धा में भाग लिया। श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिला युवा समन्वयक अजीज डिप्टी सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लखन चौहान, दिव्यानी रविंद्र, गंगा मोजीलाल, अर्जुन तायड़े को पुरस्कृत किया गया। संचालन कैलाश राठौर ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य बनराज महाजन ने की। आभार अध्यापक विजय महाजन ने माना।