पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • याेजना के लिए 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त

याेजना के लिए 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
याेजना के लिए 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त

बुरहानपुर.मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा जिले में वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल 95 प्रतिशत भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार अंतर्गत 35 एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना हेतु 60 का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला अंत्यावसायी कार्यपालन अधिकारी एसआर बकोरिया ने बताया मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत इकाई हेतु 20 हजार से 10 लाख रुपए तक के लिए मार्जिन मनी/अनुदान की राशि स्वीकृत परियोजना इकाई लागत का 30 प्रतिशत एवं अधिकतम 2 लाख रुपए उपलब्ध कराई जाएगी।