- Hindi News
- चार ट्रैक्टर ट्रॉली 100 मजदूर करेंगे शहर में सफाई
चार ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मजदूर करेंगे शहर में सफाई
चार ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मजदूर करेंगे शहर में सफाई
बुरहानपुर.स्वच्छभारत अभियान को लेकर नगर निगम में शनिवार को बैठक हुई। इसमें महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल सहित सभी एमआईसी सदस्य मौजूद थे। बैठक में 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व महापौर अतुल पटेल ने बताया अभियान 15 दिन चलेगा। इसको लेकर नगर निगम ने पुख्ता कार्ययोजना बनाई है। अभियान के दौरान मोहल्लों में सफाई कराई जाएगी। मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जाएगा। रोजाना चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और 100 मजदूर शहरभर में सफाई करेंगे। शहर को कचरा और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए आमजन का सहयोग भी लिया जाएगा। पटेल ने कहा जनभागीदारी से ही स्वस्थ बुरहानपुर-स्वच्छ बुरहानपुर का सपना साकार किया जा सकता है।
शिक्षाऋण योजना के तहत शिविर 30 को
बुरहानपुर.संस्थागतवित्त संचालनालय मप्र शासन के निर्देशानुसार नेपानगर में उच्च शिक्षा ऋण योजना के तहत 30 सितंबर को शिविर लगाया जाएगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक किशोर कुमार तोलानी ने बताया सुबह 11 बजे से शासकीय कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा। शििवर को लेकर तैयारी कर ली गई।