पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 हज यात्रियों को गले मिलकर मक्का मदीना के लिए रवाना किया

18 हज यात्रियों को गले मिलकर मक्का-मदीना के लिए रवाना किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सात अलग-अलग स्थानों से शनिवार को 18 हज यात्री मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए। परिजन और रिश्तेदाराें ने गले मिलकर उन्हें यात्रा पर रवाना किया। रात 1.30 बजे इन यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा के लिए फ्लाइट से उड़ान भरी। चार यात्रियों को फ्लाइट में जगह नहीं मिल सकी। उन्हें प्रदेश हज कमेटी द्वारा बस से मुंबई भेजा गया। 29 सितंबर सुबह चारों यात्री मुंबई एयरपोर्ट से यात्रा पर रवाना होंगे। इनमें शाहपुर और इच्छापुर के दो-दो हज यात्री शामिल हैं। जिला हज कमेटी सचिव मतिन मौलाना ने बताया शहर के लोहारमंडी, न्यामतपुरा, आजाद नगर सहित बहादरपुर, नेपानगर, असीरगढ़ से 18 यात्री हज के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को 6 यात्रियों की फ्लाइट मिस हो गई थी। 28 यात्री रविवार को इंदौर से रवाना होंगे। महर्षि दयानंद वार्ड के सलाउद्दीन पहलवान को वार्डवासियों ने फूलमाला पहनाई और मिठाई खिलाई।

हज यात्रा पर जा रहे सलाउद्दीन पहलवान का स्वागत कर विदाई दी गई।