पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय शालेय लेदर बॉल ट्वेंटी 20 क्रिकेट स्पर्धा

जिला स्तरीय शालेय लेदर बॉल ट्वेंटी-20 क्रिकेट स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवासदन-दापाेरा स्कूल की टीम पहुंची फाइनल में

भास्करसंवाददाता. बुरहानपुर

नेहरू स्टेडियम पर खेली जा रही जिला स्तरीय शालेय लेदर बॉल ट्वेंटी-20 स्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को एक क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इनमें सेवासदन स्कूल और दापाेरा शासकीय स्कूल की टीम विजयी रही। सोमवार को दोनों टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे स्टेडियम पर इम्पीरियल स्कूल और शासकीय दापोरा स्कूल के बीच क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। इम्पीरियल स्कूल टीम के खिलाड़ियों ने 8 ओवर में 50 रन बनाए। जवाबी पारी में दापोरा स्कूल के खिलाड़ियों ने 6 ओवर 2 गेंद में 7 विकेट पर ही जीत हासिल कर ली। पहला सेमीफाइनल मैच सेवासदन स्कूल और सुभाष उत्कृष्ट स्कूल के बीच खेला गया। सेवासदन स्कूल की टीम ने 8 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। जवाबी पारी में सेवासदन स्कूल की टीम ने 8 ओवर में सुभाष स्कूल की टीम को 50 रन पर आल आउट कर दिया। दूसरा मैच बोदरली और दापोरा शासकीय स्कूल के बीच खेला गया। इसमें दापोरा की टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 51 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान खेल अधिकारी गोपाल चौधरी, रितेश चौकसे, दिगंबर सोलंकी, हितेंद्र शाह, चंद्रकांत यादव, प्रशांत धुमाल, संजय राउत, जगन्नाथ पाटील सहित कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।