आज शाहपुर में सत्संग होगा
आज शाहपुर में सत्संग होगा
बुरहानपुर. शाहपुरमें ऑर्ट ऑफ लिविंग साधक सतीश चौधरी के निवास पर रविवार शाम 6.30 बजे से सुदर्शन क्रिया और सत्संग होगा। प्रशिक्षक संतोष देवताले ने बताया शाम को श्रीश्री रविशंकरजी की वाणी में साधकों को सुदर्शन क्रिया कराई जाएगी। इसके बाद सत्संग में साधक मां दुर्गा और गुरु का गुणगान करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षक स्नेहा मुंगी भी उपस्थित रहेंगी। विशाल दीक्षित, प्रशांत चोपड़े, प्रवीण चोपड़े ने साधकों से सत्संग और सुदर्शन क्रिया में शामिल होने का अनुरोध किया है।