अष्टमी पर हवन, नवमीं पर होगा कन्या भोज
अष्टमी पर हवन, नवमीं पर होगा कन्या भोज
बुरहानपुर| प्रतापुरास्थित उमिया माता मंदिर में भी नवदुर्गा उत्सव के तहत भक्ति का उजास छाया है। यहां रोजाना गरबा कराया जा रहा है। इसमें शामिल होकर कई श्रद्धालु माता की भक्ति कर रहे हैं। ज्योतिबेन त्रिवेदी ने बताया अष्टमी पर मंदिर में हवन कराया जाएगा। नवमीं पर महाथाल (भोग) दर्शन के साथ सुबह 8 बजे से कन्या भोज कराया जाएगा।