- Hindi News
- शहर के लिए मंडी, लालबाग के लिए जीनिंग में होगी पार्किंग
शहर के लिए मंडी, लालबाग के लिए जीनिंग में होगी पार्किंग
दशहरापर्व काे लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। 3 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। रेणुका माता मंदिर के पास मैदान में रावण दहन होगा। पुलिस द्वारा यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। शहर से आने वाले लोगों के लिए कृषि उपज मंडी में पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। उधर लालबाग से मोहम्मदपुरा होते हुए रावण दहन स्थल पहुंचने वालों के लिए जीनिंग परिसर में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
दशहरे की तैयारी को लेकर एसपी ऑफिस में सोमवार को एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने अफसरों की बैठक ली। इसमें विभिन्न निर्णय लिए गए। एसपी कुशवाह ने बालाजी मेले को लेकर भी यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया लोगों को रावण दहन के दौरान 30 फीट दूर रखने के लिए बेरिकेड्स लगाए जाएंगे। रावण दहन के दौरान क्षेत्र में भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में सीएसपी बीपीएस परिहार, शाहपुर थाना टीआई विनोदसिंह कुशवाह सहित सभी टीआई और अफसर मौजूद थे।
एसपी अविनाश शर्मा ने अफसरों को दशहरा बालाजी मेले को लेकर व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।
3 को दशहरा मनाने का निर्णय