जैन मंदिर की जमीन पर बना दी सड़क
बुरहानपुर| जैनमंदिर ट्रस्ट बंभाड़ा के अध्यक्ष संजय नगर निवासी डॉ. शिखरचंद जैन ने मंदिर की जगह पर अतिक्रमण कर रोड बनाने का अारोप लगाया है। उन्होंने बताया बंभाड़ा में 90 साल पहले मंदिर को दान में जमीन मिली थी। 28 जनवरी 2013 को जमीन नामांतरण के लिए सरपंच को एक रजिस्टर्ड दान पत्र की प्रति, जैन मंदिर ट्रस्ट की रजिस्टर्ड प्रति दी थी। इस जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर सीमांकन और अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार, पटवारी को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कलेक्टर, एसपी को भी शिकायत की। उन्हें उकसाया कि जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष के पास जमीन का कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं है। सरपंच पति सुनील बारी की उपस्थिति में कुछ लोगों ने राेड मंदिर की जमीन पर बना लिया। शिखरचंद जैन ने मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर सिंथिया से शिकायत की है।