- Hindi News
- समग्र स्वच्छता मिशन को लेकर सचिवों की बैठक
समग्र स्वच्छता मिशन को लेकर सचिवों की बैठक
बुरहानपुर|पंचायत चुनावमें सभी सचिव, रोजगार सहायकों ने सराहनीय काम किया है। इसके लिए सभी प्रशंसा के पात्र हैं। अब हमें अगले कार्य में जुट जाना है। पंचायत के सभी काम समय पर पूरे करना होंगे। पंचायत का रिकार्ड दुरूस्त रखें। समग्र स्वच्छता मिशन में तेजी लाएं। 31 मार्च तक सभी सचिवों को पंचायतों में 150-150 सुविधाघर बनाना है। गुरुवार दोपहर जनपद सभागृह में जनपद सीईओ राकेश शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने समग्र स्वच्छता मिशन को लेकर सभी पंचायत सचिवों की बैठक ली। सचिवों से पंचायतों में बने सुविधाघरों की जानकारी ली।