बुरहानपुर | महाशिवरात्रिको 3 दिन बाकी हैं। इसको लेकर नगर निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। महापौर अनिल भोसले ने पर्व को लेकर शहर के सभी शिव मंदिरों के आसपास सफाई कराने के निर्देश अफसर-कर्मियों को दिए हैं। उन्होंने कहा पर्व पर कहीं भी कचरा नहीं दिखना चाहिए।