- Hindi News
- ड्रीमलैंड कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त कॉलोनाइजर पर दर्ज होगी एफआईआर
ड्रीमलैंड कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त कॉलोनाइजर पर दर्ज होगी एफआईआर
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
बहादरपुररोड स्थित ड्रीमलैंड कॉलोनी का लाइसेंस एसडीएम केआर बड़ोले ने निरस्त कर दिया है। कॉलोनाइजर रामदेव बाबा डेवलपर्स के मालिक मोहन हरिकशन चांडक के खिलाफ एक-दो दिन में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए एसडीएम ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी प्रकाश सोलंकी से कानूनी राय मांगी है। कॉलोनाइजर पर कार्रवाई कॉलोनी के प्लॉट बेचने के दो साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराने और लायसेंस के लिए शासन के पास बंधक रखी 16500 वर्गफीट जमीन पर भी प्लाट काटने को लेकर की गई।
प्लाट खरीदने वाले लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद एसडीएम ने ने 11 जुलाई और 5 अगस्त को कॉलोनाइजर चांडक को कारण बताओ नोटिस दिया था। एक हफ्ते पहले उसे अपना पक्ष रखने के लिए एसडीएम कोर्ट बुलाया। चांडक ने कॉलोनी में सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। एसडीएम श्री बड़ोले ने गुरुवार को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के गांव आरवी निवासी कॉलोनाइजर चांडक को लायसेंस निरस्त करने का पत्र भेजा है। प्लाट खरीदने वालों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में भी परिवाद दायर किया है।
सरकारीकर्मचारी के साथ मिलकर बेचे 400 प्लाट
अनिलवानखेड़े ने कहा दो साल से कॉलोनाइजर सुविधा के नाम पर धोखा दे रहा है। उसने अफसरों से मिलीभगत कर रजिस्ट्रियां भी कर दीं। दिलीप माने ने कहा धर्मराज कांड ले ट्रेजरी विभाग में नौकरी करता है। सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी उसने कॉलोनाइजर के साथ मिलकर धोखे से 400 प्लाट बेच दिए। हमने एक-एक पाई जमा कर सपनों का घर बनाने के लिए प्लाट खरीदा। लेकिन अब तक सपना अधूरा पड़ा है। कुछ लोग खुद का प्लाट होने के बाद भी किराए के मकान में रह रहे हैं।
यहथा मामला
दोसाल पहले रामदेव बाबा डेवलपर्स के मालिक मोहन हरिकिशन चांडक ने बहादरपुर रोड पर मोहम्मदपुरा में कॉलोनी काटी थी। उसने दो लकी ड्राॅ निकालकर 300 से अधिक प्लाट बेच दिए। इसके बाद तीसरा ड्रॉ खोला ही नहीं। ड्रॉ में कॉलोनाइजर ने तीन मारुति कार देने का लालच दिया था। लेकिन इसमेें से एक कार नहीं दी। करीब 50 से अधिक लोगों ने धर्मराज कांडले के माध्यम से भी प्लाट खरीदे। अनिल वानखेड़े ने 11 लाख, दिलीप माने ने 4.50 लाख रुपए सहित अन्य लोगों ने भी महंगे दाम पर प्लाट खरीदे।
आगेक्या|एसडीएम केआरबड़ोले ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहायक लोक अभियोजन अधिकारी प्रकाश