पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबाें के दौरान कोई फोटो खींचे तो कार्रवाई करें

गरबाें के दौरान कोई फोटो खींचे तो कार्रवाई करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्र के तहत गरबाें में महिला या युवतियों के मोबाइल से अनावश्यक फोटो खींचने वालों को रोकें। नहीं मानने पर उन्हें पकड़कर कार्रवाई करें। इस दौरान कई लोग बेकार खड़े रहकर विवाद का कारण बनते हैं। जो व्यक्ति गरबा समिति सदस्यों की जान-पहचान का नहीं हो उसे पंडाल के पास फटकने नहीं दें।

शनिवार सुबह लालबाग थाने में हुई बैठक के दौरान एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने शहर के तीन पुलिस थानों के बीट प्रभारियों को यह निर्देश दिए। सुबह 11.30 बजे से करीब एक घंटे चली बैठक में अन्य जरूरी बातों से भी अवगत कराया। डीजीपी नंदन दुबे ने शुक्रवार को इंदौर में बैठक लेकर आईजी और डीआईजी को निर्देश दिए थे। उन्हीं के आदेश पर एसपी श्री कुशवाह ने शनिवार को शहर के लालबाग, गणपति नाका थाना, शिकारपुरा थाना में बैठक बुलाई। एसपी ने कहा शाम को कोई भी बीट प्रभारी थाने में नहीं दिखना चाहिए। सभी अपने संबंधित क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालें। शाम को एकता पंचायत और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों से मिलें। कहीं गड़बड़ी मिले तो उसे तत्काल दूर करें।

सदस्योंकी समस्या सुनें, निराकरण करें

लालबागथाने में बैठक के दौरान एसपी श्री कुशवाह ने सदस्यता कार्ड को लेकर भी चर्चा की। सीएसपी बीपीएस परिहार ने कहा महिलाओं काे असुविधा नहीं हो इसके लिए एक निर्भया पेट्रोलिंग वाहन लालबाग और दूसरा शहर में चलाया जा रहा है। एसपी ने बीट प्रभारियों से कहा सदस्यों की समस्याओं को सुनें और तत्काल इनका निराकरण करें। किसी मामले में परेशानी हो तो टीआई को बताएं। बैठक में यातायात सूबेदार आशीष तिवारी सहित सभी पुलिस अफसर-कर्मी थे।

एसपी ने ली शहर के तीन थाना क्षेत्र की एकता पंचायत

बैठक

लालबाग थाने में हुई शांति समिति की बैठक में कई लोग मौजूद थे। इनसेट : एसपी अनिलसिंह कुशवाह और सीएसपी बीपीएस परिहार ने जरूरी निर्देश दिए।