- Hindi News
- जिला अस्पताल में बिजली की लुकाछिपी से परेशान हुए मरीज
जिला अस्पताल में बिजली की लुकाछिपी से परेशान हुए मरीज
बुरहानपुर. शहरमें शनिवार दिन भर बिजली बंद-चालू होती रही। जिला अस्पताल में बार-बार बिजली गुल होने से जनरेटर बंद पड़ गया। इस कारण अस्पताल के सभी कम्प्यूटर बंद हो गए। मरीज भी परेशान हुए। ओपीडी काउंटर पर ऑपरेटरों को परेशानी झेलना पड़ी। ऑपरेटरों को रजिस्टर में मरीजों की इंट्री करना पड़ा। दोपहर 3 बजे बाद बिजली चालू हो सकी। इसके बाद कम्प्यूटर में मरीजों की इंट्री की गई।